मध्य प्रदेश

सरेंडर की कोशिश नाकाम, टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड का फरार आरोपी हिरासत में

खातेगांव टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में फरार पाटेंद्र जायसवाल देवास कोर्ट पहुंचे। सरेंडर आवेदन स्वीकार नहीं हुआ, एसआईटी ने हिरासत में लिया।

देवास जिला न्यायालय के गेट के बाहर शुक्रवार को अचानक पुलिस की गाड़ियां खड़ी हो गईं। अंदर से बाहर निकलते ही बड़वानी निवासी पतेंद्र जायसवाल को एसआईटी टीम ने अपनी कार में बैठा लिया। वह अपने वकील के साथ कोर्ट में आत्मसमर्पण करने पहुंचा था।

कोर्ट ने उसका आवेदन स्वीकार नहीं किया। मजिस्ट्रेट ने साफ कहा कि सरेंडर खातेगांव न्यायालय में ही करना होगा। वकील ने डर का हवाला दिया लेकिन कोर्ट ने जवाब दिया कि देवास तक आ सकते हो तो खातेगांव भी जा सकते हो। बाहर निकलते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया और खातेगांव ले गई।

यह भी पढिए
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोर्ट पहुंचते ही पुलिस ने घेर लिया

पतेंद्र जायसवाल टिमरनी की शराब दुकानों का लाइसेंसी है। खातेगांव टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में वह फरार चल रहा था। पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) पहले से तैयार थी। टीम का नेतृत्व अमित सोलंकी कर रहे थे।

मीडिया से बात करते हुए पतेंद्र ने कहा कि वह बहुत डर गया था। बड़ा कांड हो गया था इसलिए सरेंडर करने आया। उसने दावा किया कि उसका सिर्फ लाइसेंस था, अवैध शराब तस्करी या हत्या से कोई लेना-देना नहीं। राहुल जायसवाल को अपना पार्टनर बताया लेकिन गुजरात सप्लाई की जानकारी से इनकार किया।

ट्रक ने कैसे कुचला टीआई को

1 और 2 नवंबर 2026 की दरमियानी रात खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी मुखबिर की सूचना पर इंदौर-बेतूल हाईवे पर नाका लगाए हुए थे। अवैध शराब भरा ट्रक गुजरात की ओर जा रहा था। लगभग 1800 लीटर शराब थी।

यह भी पढिए
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टीआई ने ट्रक रोका। ड्राइवर ने भागने की कोशिश में ट्रक को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। पीछे का पहिया टीआई पर चढ़ गया। दिलीप पुरी मौके पर ही घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एक आरक्षक भी घायल हुआ।

ड्राइवर गजेंद्र उर्फ अक्कू रावत कुछ दूरी पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया।

शराब सिंडिकेट में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी

जांच में सामने आया कि हरदा जिले के टिमरनी में तीन लाइसेंसी शराब दुकानें पतेंद्र जायसवाल के नाम पर थीं। कारोबार चार पार्टनर चला रहे थे। पतेंद्र की हिस्सेदारी सिर्फ 10 प्रतिशत बताई गई है। राहुल जायसवाल, मनीष जायसवाल और मोहिन जायसवाल की 30-30 प्रतिशत।

ये दुकानें सोडलपुर रोड, हरदा रोड और रहटगांव पर थीं। कागजों में वैध स्टॉक अवैध तरीके से गुजरात भेजा जाता था। हर ट्रक से 8 से 10 लाख रुपये तक की कमाई का अनुमान है। सिंडिकेट का ठेका करीब 40 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है।

यह भी पढिए
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राहुल जायसवाल से पूछताछ के बाद पुलिस ने करीब 35 लाख रुपये नकद जब्त किए। मनीष जायसवाल के इंदौर ऑफिस से दस्तावेज भी बरामद हुए।

अब तक कितने आरोपी गिरफ्तार

पतेंद्र की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में आठ आरोपी हिरासत में हैं। इनमें राहुल जायसवाल, मनीष जायसवाल (गुजरात से गिरफ्तार), केराम सिंह, विजय राव (अधिवक्ता), गजेंद्र रावत, धीरज और भूपेंद्र राणा शामिल हैं।

मोहिन जायसवाल की गुजरात के अस्पताल में ब्रेन स्ट्रोक से मौत हो गई थी। वह फरार चल रहा था।

विजय राव की रिमांड पूरी होने पर कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। बाकी कई आरोपी अभी पुलिस रिमांड पर हैं।

पूछताछ में क्या खुल सकता है

एसआईटी अब पतेंद्र से विस्तार से पूछताछ करेगी। फोकस इस बात पर है कि लाइसेंसी होने के बावजूद अवैध सप्लाई में उसकी क्या भूमिका थी। गुजरात में खेप पहुंचाने वाले लोगों के नाम और आगे के लिंक भी तलाशे जा रहे हैं।

दस्तावेजों और व्हाट्सएप चैट से लेन-देन के सबूत मिलने की उम्मीद है। पुलिस कह रही है कि नेटवर्क मध्य प्रदेश से गुजरात तक फैला था और तीन लेयर सिक्योरिटी के साथ काम करता था।

दिलीप पुरी की हत्या के बाद परिवार को मदद का ऐलान भी हुआ था। मामला अभी जांच के अधीन है। कोर्ट में आगे की पेशी और चार्जशीट का इंतजार है।

Manoj Noriya

नरसिंहपुर जिले की पत्रकारिता में अपनी एक अलग छवि रखने वाले खबरों को नए तरीके के साथ तीखे अंदाज में लिखने का हुनर  बहुत अच्छे से जानते हैं . अब जनसंपर्क टाइम के लिए भी खबरें लिखेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button