ताजा-खबर

भैया दफ्तर में पैर दबवा रहे थे इंजीनियर साहब, वीडियो निकल गया तो नोटिस आ गया

दमोह के पथरिया जनपद पंचायत में पदस्थ उपयंत्री कालीचरण वर्मा का कार्यालय में पैर दबवाते वीडियो सोशल मीडिया पर फैला, जिला पंचायत सीईओ ने जवाब मांगा।

दमोह। पथरिया जनपद पंचायत के कार्यालय से एक वीडियो निकलकर सोशल मीडिया पर फैल गया है। इसमें पदस्थ उपयंत्री कालीचरण वर्मा कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं। उनके सामने कुछ लोग खड़े हैं और एक व्यक्ति नीचे बैठकर उनका पैर दबा रहा है।

वीडियो करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। शुक्रवार शाम इसे व्यापक रूप से शेयर किया गया। स्थानीय लोगों में नाराजगी साफ दिखी। कई लोगों ने लिखा कि ग्रामीण अपने काम के लिए घंटों इंतजार करते हैं, वहीं जिम्मेदार अधिकारी कार्यालय को आराम की जगह बनाकर बैठे हैं।

यह भी पढिए
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण फुलपगारे ने वीडियो देखा। उन्होंने उपयंत्री को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सीईओ का साफ कहना है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो कार्रवाई होगी। उपयंत्री से संपर्क की कोशिश की गई लेकिन उनका मोबाइल बंद रहा।

जनपद पंचायत में उपयंत्री की भूमिका ग्रामीण इलाकों के निर्माण कार्यों की निगरानी और गुणवत्ता जांचने की होती है। विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में भी इनकी भूमिका रहती है। ऐसे पद पर बैठे व्यक्ति का कार्यालय के अंदर इस तरह का वीडियो सामने आना सवाल पैदा करता है।

वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कौन था और पैर दबाने वाला युवक कौन है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। विभाग जांच कर रहा है। पूरी स्थिति जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी।

jansamparktime Desk

जनसंपर्क टाइम डेस्क की टीम देश दुनिया में घटित सभी खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है ,हर खबर पूरी प्रामाणिकता और सत्यता के साथ प्रकाशित की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button