MP में सुबह की ठिठुरन बढ़ी, अमरकंटक सबसे ठंडा, भोपाल में भी गिरी रात की सर्दी, 17 शहरों में पारा 15 से नीचे
अमरकंटक में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज, भोपाल में 13 डिग्री; IMD के अनुसार फिलहाल प्रदेश में शीतलहर की चेतावनी नहीं।

राजधानी भोपाल की बात करें तो 10 नवंबर को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था तो वहीं जबलपुर में भी 13.3 डिग्री रहा जबकि इंदौर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज हुआ है इस तरह से बड़े शहरों में भी रात का तापमान और सुबह के समय ठंड का असर साफ तौर पर देखा जा रहा है मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में और भी कमी आ सकती है नवंबर का दूसरा सप्ताह है से ठंड बढ़ने लगी है खासतौर पर ग्वालियर चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं सीधी पहुंच रही हैं जिस पर तेजी से नीचे गिर रहा है.
आपको बता दें कि नवंबर में ठंड का इतिहास भी रहा है ग्वालियर में कभी रात का तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया था तो भोपाल में नवंबर में तापमान 6.5 डिग्री दर्ज हुआ था जो 1941 की बात है इंदौर में भी 5.6 डिग्री तक तापमान पहुंच गया था ठंड बढ़ने के साथ-साथ प्रदेश के कई शहरों में प्रदूषण की चिंता भी बढ़ रही है
दीपावली के बाद से भोपाल उज्जैन में भी वायु की गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार पहुंच चुकी थी 5 साल में यह तीसरा मौका है जब इन दोनों शहरों में प्रदूषण का स्तर पहुंच गया है इसके अलावा जबलपुर देवास इंदौर ग्वालियर सिंगरौली मंडीदीप पीथमपुर और कटनी में भी दवाओं की गुणवत्ता में अंतर आया है इन इलाकों में रात के समय धुंध दिखाई देने लगती है

जनसंपर्क टाइम डेस्क की टीम देश दुनिया में घटित सभी खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है ,हर खबर पूरी प्रामाणिकता और सत्यता के साथ प्रकाशित की जाएगी





