कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर कमांडर लतीफ बट ढेर, वीडियो कॉल पर भी नहीं माना सरेंडर; अमित शाह ने की जवानों की तारीफ
अलग-अलग इलाकों में तलाश के बाद सुरक्षा बलों ने मस्जिद में छिपे लतीफ को घेरा, सरेंडर की अपील ठुकराने के बाद मुठभेड़ में मारा गया।

Kulgam Encounter 2026 : कश्मीर के कुलगाम से एक ऐसी खबर आई है, जिसमें दो दिन की भागदौड़ आखिर में एक वीडियो कॉल पर जाकर ठहर गई। बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने जंगलपोरा गांव में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ़ भट को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। लतीफ़ पर सीआरपीएफ पोस्ट पर गोलीबारी का आरोप था।
मामला पिछले हफ्ते से गरम था। 11 नवंबर को नौपोरा अखरान में सीआरपीएफ पोस्ट पर लतीफ़ और उसके साथी उमर निसार डार ने फायरिंग की। इसमें तीन जवान घायल हुए। 16 नवंबर को लारू इलाके में पुलिस ने दोनों को घेरा। इस मुठभेड़ में उमर मारा गया, जबकि लतीफ़ को पैर में गोली लगी और वह बचकर निकल गया। उसके बाद तलाश और तेज हो गई।
करीब दो दिन बाद खबर मिली कि लतीफ़ देवसर इलाके के जंगलपोरा गांव में एक मस्जिद में छिपा है। पूरे इलाके को घेर लिया गया। मुठभेड़ से पहले सुरक्षाबलों ने उसे वीडियो कॉल पर सरेंडर का मौका दिया। जो बातचीत सामने आई है, उसमें एक पुलिस अधिकारी कहते हैं, “हम तुम्हारे साथ हैं, अभी जिंदगी बाकी है।” जवाब में लतीफ़ बोलता है, “मैं अल्लाह से मिलना चाहता हूँ। मैं बहुत खुश हूँ। मैं सरेंडर नहीं करूँगा।” यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आ गया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस ऑपरेशन की तारीफ़ की है। उन्होंने X पर लिखा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों के बीच इसमें शानदार तालमेल दिखा। उन्होंने लतीफ़ को घाटी में लश्कर का आखिरी सक्रिय लोकल आतंकी बताया और कहा कि देश ऐसे जवानों की हिम्मत और समर्पण को सलाम करता है। उमर निसार के मारे जाने की बात भी उन्होंने दोहराई।
With the coordinated efforts of JKP, Indian Army, CRPF and intelligence agencies, Lashkar's last known active local terrorist in the valley, Lateef Bhat, was neutralised in an operation in Kulgam in the early morning hours today. One of his terrorist associates, Umar Nisar, was…
यह भी पढिए— Amit Shah (@AmitShah) November 18, 2026
लतीफ़ की कहानी सोचने पर मजबूर करती है। 22 साल का लतीफ़ 2025 की शुरुआत में घर से गायब हो गया था, और परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। बाद में पाकिस्तान में बैठे ऑपरेटिव सज्जाद गुल ने उसे लश्कर-ए-तैयबा और उसके प्रॉक्सी संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) से जोड़ दिया। पुलिस ने उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
लतीफ़ ने आशमुजी के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की। फिर कुछ समय कुलगाम के सरकारी डिग्री कॉलेज में रहा। उसके बाद वह बढ़ईगीरी के काम में लग गया। बताया जाता है कि उमर निसार डार ने करीब छह महीने तक उसे पनाह दी थी, और हमले से पहले दोनों ने कई इलाकों की रेकी भी की।
#WATCH | Kulgam encounter: An exchange of fire is underway in the Zangalpora area of Kulgam district, Jammu & Kashmir
The operation is underway to neutralise Lashkar-e-Taiba (LeT) commander Lateef Bhat, who has been cornered inside a local mosque after refusing repeated… pic.twitter.com/2VdIeF025X
— ANI (@ANI) November 18, 2026
पिछले छह महीनों में जम्मू-कश्मीर में लश्कर के चार कमांडर ढेर हो चुके हैं। लतीफ़ के अलावा इनमें ज़ाकिर अहमद गनई, यासिर और मूसा उर्फ आसिफ फौजी शामिल हैं। ज़ाकिर अहमद गनई को 8 जुलाई 2026 को शोपियां में मारा गया था। यासिर 4 सितंबर को ऑपरेशन असधर में और मूसा 30 सितंबर को बडगाम के ऑपरेशन शेरवाली में ढेर हुआ।

जनसंपर्क टाइम डेस्क की टीम देश दुनिया में घटित सभी खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है ,हर खबर पूरी प्रामाणिकता और सत्यता के साथ प्रकाशित की जाएगी






