Gwalior Crime: करवा चौथ पर महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप,त्यागी नगर में पुलिस जाँच जारी
ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर में करवा चौथ के दिन हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की परिस्थितियों और वजह की जाँच कर रही है।

Gwalior Crime : देश भर में जहां सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ करवा चौथ का निर्जला व्रत रख रही थीं, वहीं त्यागी नगर में मधु श्रीवास्तव नामक महिला की असमय मौत ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में करवा चौथ के दिन एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे स्थानीय लोगों को हिला कर रख दिया है आपको बता दें कि ग्वालियर स्थित त्यागी नगर में एक महिला की मौत के मामले में उसके पति पर हत्या का आरोप लगा है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है शुरुआती जानकारी के अनुसार पुलिस पति से पूछताछ कर रही है फिलहाल घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है
यह पूरा मामला ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर का बताया जा रहा है जहां पर आज करवा चौथ के दिन महिला की मौत की खबर ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है जिस दिन परिवार में पति-पत्नी सुख जीवन की कामना के साथ करवा चौथ का त्यौहार मनाते हैं उसी दिन घर में हुई इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
जानकारी के अनुसार महिला के पति आनंद श्रीवास्तव पर हत्या का आरोप लगाया गया है हालांकि घटना से जुड़ी अभी परिस्थितियों स्पष्ट नहीं हो पाई है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घर के अंदर हुई इस घटना में पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम और तथ्यों की जांच कर रही है उपलब्ध जानकारी के अनुसार पति से भी पूछताछ की जा रही है.
ताकि परिस्थितियों को समझा जा सके इसके साथ ही घटना में किस वस्तु का इस्तेमाल हुआ था वारदात के समय किन परिस्थितियों थी इसे लेकर भी अलग-अलग जांच की जा रही है पुलिस के आधिकारिक बयान आना अभी बाकी है

नरसिंहपुर जिले की पत्रकारिता में अपनी एक अलग छवि रखने वाले खबरों को नए तरीके के साथ तीखे अंदाज में लिखने का हुनर बहुत अच्छे से जानते हैं . अब जनसंपर्क टाइम के लिए भी खबरें लिखेंगे





