लाड़ली बहना योजना पर बवाल: विधायक बोले- अंडा-मुर्गा खाओ, लेकिन वोट कमल को देना; वीडियो वायरल कांग्रेस ने उठाए सवाल
Mp Viral Video Today : बालाघाट जिले की लनजी विधान सभा सीट के भाजपा विधायक राजकुमार करहाड़े का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब घूम रहा है। वीडियो मंगलवार शाम का बताया जा रहा है। इसमें विधायक जी महिलाओं से कह रहे हैं कि लाडली बहना योजना के पैसों से अंडा, मुर्गा और …

Mp Viral Video Today : बालाघाट जिले की लनजी विधान सभा सीट के भाजपा विधायक राजकुमार करहाड़े का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब घूम रहा है। वीडियो मंगलवार शाम का बताया जा रहा है। इसमें विधायक जी महिलाओं से कह रहे हैं कि लाडली बहना योजना के पैसों से अंडा, मुर्गा और मछली खाएं और कमल के निशान पर बटन दबाएं। कांग्रेस ने इसे लेकर भाजपा को घेरा है, जबकि विधायक का कहना है कि वे सिर्फ पोषण की सलाह दे रहे थे।
वीडियो में क्या दिख रहा है
बताया जा रहा है कि विधायक राजकुमार करहाड़े रानी तिलका देवी मेले से लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने कुछ आदिवासी महिलाओं और बच्चों को देखा। गाड़ी रोककर उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें लाडली बहना योजना की किस्त मिल रही है। जब महिलाओं ने हां कहा, तो विधायक ने उन्हें अपने और बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी। वीडियो में वे यह भी कहते सुने जा सकते हैं कि योजना की रकम से अंडा, चिकन और मछली खरीदें और बच्चों को भी खिलाएं। बातचीत के बीच उन्होंने महिलाओं से कमल के निशान पर वोट देने की अपील भी की।
कांग्रेस का हमला
वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना लिया। पार्टी नेता कुणाल चौधरी ने यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा किया और भाजपा से सवाल पूछे। कांग्रेस का आरोप है कि सरकारी योजना के पैसों को चुनावी प्रचार से जोड़ा जा रहा है। जनता के पैसे और वोट की अपील को एक साथ रखना कई लोगों को खटक रहा है।
बालाघाट के लांजी से भाजपा विधायक राजकुमार कर्राहे की महिलाओं को दी जा रही नसीहत सुनिए!
अब लाड़ली बहनें क्या खाएंगी, कैसे रहेंगी और किसे वोट देंगी, यह भी भाजपाई तय करेंगे? pic.twitter.com/hbd8qel4oj— Kunal Choudhary (@KunalChoudhary_) November 25, 2026
विधायक की सफाई
मामला बढ़ने पर राजकुमार करहाड़े ने अपनी बात रखी। उनका कहना है कि मेले से लौटते समय उन्होंने सड़क पर महिलाओं और बच्चों को देखा था, इसलिए गाड़ी रोककर पूछा कि वे क्या खा रहे हैं। उनके मुताबिक महिलाओं ने बताया कि वे खुद कुछ नहीं खा रहीं, बच्चे और बाकी लोग खा रहे हैं। इसी पर उन्होंने सलाह दी कि लाडली बहना की रकम से पौष्टिक भोजन खरीदकर बच्चों को खिलाएं। विधायक का यह भी दावा है कि उन्होंने पानी पीने और शराब से दूर रहने की सलाह दी थी, लेकिन वीडियो में यह हिस्सा नहीं है।
बालाघाट की सियासत और लांजी विधायक का राजनीतिक सफर
बालाघाट जिले की लांजी सीट हमेशा से राजनीतिक रूप से काफी संवेदनशील रही है। राजकुमार कर्राहे का सियासी सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी से ही की थी, लेकिन बीच में पार्टी के भीतर अनदेखी से नाराज होकर उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव के ऐन वक्त पर उनकी घर वापसी हुई और भाजपा ने उन पर भरोसा जताते हुए लांजी से टिकट दिया।
