Jansampark Time

MP में सुबह की ठिठुरन बढ़ी, अमरकंटक सबसे ठंडा, भोपाल में भी गिरी रात की सर्दी, 17 शहरों में पारा 15 से नीचे

Mp Amarkantak Weather : मध्य प्रदेश में अब दीपावली के बाद से ठंड बढ़ने लगी है सुबह शाम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है जिससे ठंड महसूस हो रही है जबकि दोपहर के समय धूप के कारण हल्की सी गर्माहट का महसूस होती है आज 11 नवंबर मौसम विभाग के अनुसार 17 शहरों …

jansamparktime DeskNov 11, 2026 2 min read
MP में सुबह की ठिठुरन बढ़ी, अमरकंटक सबसे ठंडा, भोपाल में भी गिरी रात की सर्दी, 17 शहरों में पारा 15 से नीचे
Mp Amarkantak Weather : मध्य प्रदेश में अब दीपावली के बाद से ठंड बढ़ने लगी है सुबह शाम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है जिससे ठंड महसूस हो रही है जबकि दोपहर के समय धूप के कारण हल्की सी गर्माहट का महसूस होती है आज 11 नवंबर मौसम विभाग के अनुसार 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गयातो वहीं अमरकंटक में भी पर 10.8 डिग्री पर जा पहुंचा कटनी जिले के करौंदी में रात का पर 11.3 रहा तो वही दमोह में 12 डिग्री शहडोल के कल्याणपुर में 12.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया रायसेन में भी 12.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है इसके साथ ही बालाघाट मलाजखंड में भी 12.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब मध्य प्रदेश में कई हिस्सों में रातें ठंडी होने लगी हैं.

राजधानी भोपाल की बात करें तो 10 नवंबर को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था तो वहीं जबलपुर में भी 13.3 डिग्री रहा जबकि इंदौर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज हुआ है इस तरह से बड़े शहरों में भी रात का तापमान और सुबह के समय ठंड का असर साफ तौर पर देखा जा रहा है मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में और भी कमी आ सकती है नवंबर का दूसरा सप्ताह है से ठंड बढ़ने लगी है खासतौर पर ग्वालियर चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं सीधी पहुंच रही हैं जिस पर तेजी से नीचे गिर रहा है.

आपको बता दें कि नवंबर में ठंड का इतिहास भी रहा है ग्वालियर में कभी रात का तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया था तो भोपाल में नवंबर में तापमान 6.5 डिग्री दर्ज हुआ था जो 1941 की बात है इंदौर में भी 5.6 डिग्री तक तापमान पहुंच गया था ठंड बढ़ने के साथ-साथ प्रदेश के कई शहरों में प्रदूषण की चिंता भी बढ़ रही है

दीपावली के बाद से भोपाल उज्जैन में भी वायु की गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार पहुंच चुकी थी 5 साल में यह तीसरा मौका है जब इन दोनों शहरों में प्रदूषण का स्तर पहुंच गया है इसके अलावा जबलपुर देवास इंदौर ग्वालियर सिंगरौली मंडीदीप पीथमपुर और कटनी में भी दवाओं की गुणवत्ता में अंतर आया है इन इलाकों में रात के समय धुंध दिखाई देने लगती है

#Madhya Pradesh Weather#India Weather Forecast#Amarkantak Weather#Bhopal Weather#MP Weather Update
MP में सुबह की ठिठुरन बढ़ी, अमरकंटक सबसे ठंडा, भोपाल में भी गिरी रात की सर्दी, 17 शहरों में पारा 15 से नीचे | Jansampark Time